इन सितारों की मौत छोड़ गई कई अनसुलझे सवाल

विशिष्ट संगीत प्रतिभा की धनी एमी वाइनहाउस का शव उनके लंदन स्थित घर में शनिवार को पाया गया। एमी की मौत किसी बीमारी से हुई है, उन्होंने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है, फिलहाल यह लंदन पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ हॉलीवुड, बॉलीवुड और क्रिकेट सेलिब्रिटीज के बारे में जो रहस्यमय परिस्थितियों में असमय कालकवलित हो गए।

एमी वाइनहाउस:एमी वाइनहाउस नि:संदेह विशिष्ट संगीत की प्रतिभा की धनी थीं, लेकिन उनकी आत्मघाती आदतों ने उनकी इस प्रतिभा को ग्रहण लगा दिया। पैरामैडिक्स की टीम भी उनकी कोई मदद नहीं कर सकी। सूत्रों का दावा है कि एमी की मौत ड्रग के ओवरडोज के कारण हुई। हालांकि, मौत की परिस्थितियों के लिए जांच जारी है।

एमी का जन्म १४ सितंबर १९८३ में लंदन में टैक्सी ड्राइवर मिच वाइनहाउस के घर हुआ था। १क् वर्ष की आयु में उन्होंेने रैप ग्रुप बनाया, जिसका नाम उन्होंने ‘द लिटिल वाइट जीविश साल्ट एन पेपा’ रखा। उनका डेब्यू एलबम फ्रैंक २क्क्३ में रिलीज हुआ और २क्क्६ में दूसरा एलबम बैक टू ब्लैक रिलीज हुआ जो कि पहले नंबर पर पहुंच गया।

एमी ने अपने साक्षात्कार में स्वीकार किया था कि वे खुद को नुकसान पहुंचा रही हैं, वे डिप्रेशन में हैं और ईटिंग डिसऑर्डर से गुजर रही हैं। २क्क्५ में वे शराब और ड्रग का काफी अधिक प्रयोग करने लगी थीं। २क्क्७ में उन्हें और उनके पति ब्लेक फिल्डर को मारीजुआना ड्रग रखने के कारण गिरफ्तार किया गया था। एमी को २क्क्८ में पांच ग्रैमी अवॉर्ड मिले। संडे टाइम्स ने उन्हें म्यूजिक मिलेनियर की सूची में शामिल किया।

माइकल जैक्सन: २५ जून २क्क्९ को जब किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के निधन की खबर आई तो दुनियाभर की म्यूजिक इंडस्ट्री में सनसनी फैलने के साथ ही इंटरनेट साइट्स व ट्विटर क्रैश हो गए थे। आधिकारिक रूप से जैक्सन की मृत्यु जानलेवा कार्डिक अरेस्ट की वजह से हुई थी। यह प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स के डोज की वजह से हुई थी। माना जाता है कि अगर जैक्सन को समय पर मेडिकल उपचार मिला होता तो वे बच सकते थे। मगर, ऐसा नहीं हुआ। सीएनएन को दिए गए इंटरव्यू में जैक्सन के फैमिली लॉयर ने कहा था कि, ‘पॉपस्टार की मौत प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स के अनुचित प्रयोग की वजह से हुई है।’

जेम्स डगलस:अमेरिकी रॉक बैंड ‘द डोर्स’ गायक और गीतकार जेम्स डगलस उर्फ जिम मोरीसन का जन्म ८ दिसंबर १९४३ में हुआ था। जिम को उनकी वाल्ड पर्सनॉलिटी और परफॉर्मेस के लिए जाना जाता था। वे अपनी लाइव परफॉर्मेस के दौरान कविता करते थे, जो कि उनका ट्रेडमार्क बन गया था। क्लासिकल रॉक मैगजीन के ५क् महान रॉक गायकों की सूची में उनको २२वां स्थान दिया गया था।

३ जुलाई १९७१ को पेरिस में उनकी मौत हो गई। आधिकारिक बयान में बताया गया कि उनका शव बाथटब में मिला था। फ्रांस के कानून के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया, क्योंकि चिकित्सा परीक्षक ने दावा किया कि उसे किसी धोखेबाजी के सबूत नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम नहीं होने से मोरीसन की मौत के कारण पर कई सवाल खड़े किए। माना जाता है कि उनकी मौत कोकीन के ओवरडोज के कारण हुई थी।

मर्लिन मुनरो: ३३ से ज्यादा हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स देने वाली मर्लिन मुनरो की मौत ने हॉलीवुड को हिला दिया था। कर्वी फिगर की शुरुआत करने वाली खूबसूरत मुनरो की जिंदगी जितनी रोशन रही, मौत उतनी ही बड़ी रहस्य बन गई। ५ अगस्त १९५२ को लॉस एंजिल्स पुलिस को सुबह ४.२५ बजे फोन किया गया कि मुनरो अपने घर में मृत पाई गई हैं। यह फोन मुनरो के साइकेट्रिस ने किया था।

३६ साल की मुनरो का जब पोस्टमार्टम हुआ तो उनके शरीर में अधिक मात्रा में क्लोरल हाइड्रेट और नेंबुटल पाया गया। डॉक्टर्स ने कहा कि मुनरो की मृत्यु एक्यूट बार्बीट्यूरेट पॉइजनिंग से हुई थी (ड्रग्स के अधिक सेवन से नर्वस सिस्टम का काम बंद कर देना)। मगर, आज भी लोगों का मानना है कि मुनरो ने आत्महत्या नहीं कि थी, उनका मर्डर किया गया था। मर्लिन ने आखिरी फोन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन कैनेडी को किया था।

दिव्या भारती :दिव्या भारती का जन्म २५ फरवरी १९७४ को हुआ था। दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू करने के बाद दिव्या ने १९९२ में विश्वात्मा फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। ५ अप्रैल १९९३ में उनकी रहस्मयी स्थिति में अपने अपार्टमेंट बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई थी। उनकी मौत के समय मीडिया में कई तरह की बातें हुईं।

कुछ लोगों का कहना था कि यह एक दुर्घटना है तो कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने आत्महत्या की है। वहीं यह बात भी कही गई कि उनका किसी ने मर्डर किया है। १९९८ में उनके केस की जांच बंद कर दी गई। हालांकि, दिव्या की मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है।

परवीन बॉबी: रहस्मयी स्थितियों में मरने वाले भारतीय सेलिब्रिटियों में परवीन बॉबी भी शामिल हैं। उनका जन्म ४ अप्रैल १९४९ को हुआ था। दीवार, नमक हलाल, अमर अकबर एंथोनी और शान जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली परवीन बॉबी की मौत मुंबई के उनके अपार्टमेंट में हुई थी। २२ जनवरी २क्क्५ को उनकी लाश उनके अपार्टमेंट में मिली थी।

उनके पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि वे पिछले तीन दिन से अखबार और दूध आदि नहीं ले रही हैं। इसके बाद पुलिस ने उनका शव बरामद किया। जांच में यह कहा गया कि उनकी मौत का कारण मधुमेह था। हालांकि, अब तक इसकी कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पाई है।

सदियों से चीख रही है वह रहस्यमयी खोपड़ी

दुनिया में खोपड़ियों के कई रहस्यमयी किस्से मशहूर हैं। इनमें सबसे चर्चित किस्सा ब्रिटेन के डॉर्सेट का है। वहां के बैटिस्कॉम्बे मेनॉर में एक खोपड़ी रखी हुई है। कहते हैं कि इसे हटाया नहीं जा सकता, इससे भारी तबाही हो सकती है। यहां रहने वाले परिवारों की कई पीढ़ियां इसकी गवाह रही हैं।

1685 में मकान मालिक के बेटे अज़ारिआ को मॉनमॉथ रेबेलियन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उसे सजा के तौर पर वेस्टइंडीज के शकर कारखानों में भेजा गया। सजा खत्म होने पर उसने शकर का कारोबार शुरू किया था। बाद वह ब्रिटेन लौट आए और साथ में एक अश्वेत गुलाम को लाए थे।

गुलाम को बाद में टीबी हो गई और उसने कहा था की मौत के बाद मेरा शव वापस वेस्टइंडीज भेज दिया जाए। अज़ारिआ ने इतना खर्च उठाने से इनकार कर दिया और उसे वहीं दफना दिया था। बाद में गांववालों को कई महीनों तक इसकी कब्र में से चीखों की आवाजें आती रहीं। बैटिस्कॉम्बे मेनॉर में भी कई रहस्यमयी घटनाएं देखी गईं। गांववालों ने कब्र खोदकर गुलाम का कंकाल निकाल लिया और बंगले पर पहुंचा दिया। बाद में इसमें से सिर्फ खोपड़ी रह गई थी। आज भी कई बार लोगों को चीखों की आवाज सुनाई देती है।

राज है गहरा

ब्रिटेन के डॉर्सेट में एक हवेली है बैटिस्कॉम्बे मेनॉर, जिसमें सदियों से एक इंसानी खोपड़ी रखी हुई है। हवेली में रहने वाले परिवार की कई पीढ़ियों ने खोपड़ी की चीखें सुनी हैं। गांववाले भी इसके गवाह हैं। इसके अलावा भी लोगों ने वहां कई तरह की रहस्यमयी घटनाएं होती देखी हैं।