सदियों से चीख रही है वह रहस्यमयी खोपड़ी

दुनिया में खोपड़ियों के कई रहस्यमयी किस्से मशहूर हैं। इनमें सबसे चर्चित किस्सा ब्रिटेन के डॉर्सेट का है। वहां के बैटिस्कॉम्बे मेनॉर में एक खोपड़ी रखी हुई है। कहते हैं कि इसे हटाया नहीं जा सकता, इससे भारी तबाही हो सकती है। यहां रहने वाले परिवारों की कई पीढ़ियां इसकी गवाह रही हैं।

1685 में मकान मालिक के बेटे अज़ारिआ को मॉनमॉथ रेबेलियन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उसे सजा के तौर पर वेस्टइंडीज के शकर कारखानों में भेजा गया। सजा खत्म होने पर उसने शकर का कारोबार शुरू किया था। बाद वह ब्रिटेन लौट आए और साथ में एक अश्वेत गुलाम को लाए थे।

गुलाम को बाद में टीबी हो गई और उसने कहा था की मौत के बाद मेरा शव वापस वेस्टइंडीज भेज दिया जाए। अज़ारिआ ने इतना खर्च उठाने से इनकार कर दिया और उसे वहीं दफना दिया था। बाद में गांववालों को कई महीनों तक इसकी कब्र में से चीखों की आवाजें आती रहीं। बैटिस्कॉम्बे मेनॉर में भी कई रहस्यमयी घटनाएं देखी गईं। गांववालों ने कब्र खोदकर गुलाम का कंकाल निकाल लिया और बंगले पर पहुंचा दिया। बाद में इसमें से सिर्फ खोपड़ी रह गई थी। आज भी कई बार लोगों को चीखों की आवाज सुनाई देती है।

राज है गहरा

ब्रिटेन के डॉर्सेट में एक हवेली है बैटिस्कॉम्बे मेनॉर, जिसमें सदियों से एक इंसानी खोपड़ी रखी हुई है। हवेली में रहने वाले परिवार की कई पीढ़ियों ने खोपड़ी की चीखें सुनी हैं। गांववाले भी इसके गवाह हैं। इसके अलावा भी लोगों ने वहां कई तरह की रहस्यमयी घटनाएं होती देखी हैं।

0 comments:

Post a Comment