एजेंसी। धरती ने अपनी खूबसूरती को कई रंगों में व्यक्त किया है। कहीं पहाड़ तो कहीं झरने, कहीं रेत तो कहीं हरियाली। इसकी खूबसूरती को सबसे शांत अभिव्यक्ति शायद पहाड़ों की ऊंची शिलाओं में या फिर सागर के मोहक किनारों पर ही मिलती है। इस कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं प्रकृति की इसी शांति और सुंदरता को व्यक्त करती दस द्वीपों की यात्रा...

1. एंतालूला आइलैंड, फिलिपींस : इस द्वीप पर आप बर्फ की तरह सफेद दिखने वाली रेत के साथ प्रकृति की शांति का मजा एक साथ ले सकते हैं।

2. मोतूकावेत्ती, न्यूजीलैंड : ये छोटे-छोटे द्वीपों का एक ऐसा संग्रह है जो 95 एकड़ में फैला हुआ है। इसके किनारों पर आप डाल्फिंस को भी निहार सकते हैं।

3. बोरा-बोरा मोतू, पोलनेशिया फ्रांस : सफेद रेत के साथ नीले पानी से बना ये किनारा अपनी मदहोश कर देने वाली खूबसूरती से आपकी आंखों को अनुपम सुकून देने की क्षमता रखता है।

4. टर्टल आइलैंड, फिजी : हॉलीवुड अभिनेताओं को अक्सर जिस आइलैंड पर देखा जाता है वह यही है। यहां पर शूट की गई फिल्म ब्लू लैगून को भला कौन भुला सकता है।

5. कास्टवे के, बहामास : इस द्वीप की खूबसूरती के अलावा यहां पर चलने वाले डिज्नी क्रूज लाइन शीप की सुविधा इसकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए काफी हैं।

6. लेफोर्ड के, बहामास : यहां के बीच और उनकी खूबसूरती को चार चांद लगाते नारियल के ऊंचे पेड़ इसे एक अलग ही रुप देते हैं।

7. डायमंड के, होंडूरास : होंडूरास की खाड़ी में बसा ये एक बेहद छोटा सा द्वीप है। इसके पास ही ग्रेट माया रीफ है जिसे मछलियों का स्वर्ग कहा जाता है।

8. बेलीसऑक्स, सेंट विंसेंट : इस द्वीप के बारे में कहा जाता है कि इसमें छुपे प्राकृतिक खजाने को अभी तक खोजा नही जा सका है।

9. एमरॉल्ड के, केकॉस आइलैंड : ये द्वीप आपको अपनी खूबसूरती से तो चौकाता ही है लेकिन एक और चीज है जो आपको चौका सकती है। इस द्वीप पर रिमोट कंट्रोल से चलने वाला एक ब्रिज भी है।

10. गुआना आइलैंड : इस द्वीप पर प्रकृति ने जैसे अपने सभी रुपों को बिखेर दिया है। पहाड़, झील, झरने से लेकर समुद्र और घने जंगल सभी कुछ यहां मौजूद हैं।
0 comments:
Post a Comment