अगर आप भूत-प्रेत में विश्वास नही करते तो शायद इन जगहों के बारे में जानने के बाद आपको अपनी सोच बदलनी पड़े। इनमें कुछ जगहें ऐसी हैं जिनके बारे में शायद आपने सुना हो लेकिन कुछ जगहें हैं जिनका नाम सुन आप चौक भी सकते हैं।
जानाकारी के लिए बता दें कि इन जगहों का चुनाव ऑनलाइन सर्वे द्वारा किया गया है जिसमें यहां रहने वाले लोगों ने अपने वोट, तस्वीरों और ई-मेल से बताया है कि क्यों और कैसे हैं ये दुनिया के सबसे भयानक स्थल।
पेश है दुनिया के ऐसे दस स्थानों की जानकारी ...

१. कैटाकॉम्ब्स, पेरिस : ऐसा माना जाता है कि पेरिस में आबादी बढ़ने के साथ उन्हे बसाने के लिए ज्यादा जमीन की आवश्यकता पड़ी। नतीजा ये हुआ कि उन्हे बसाने के लिए शहर के उस हिस्से पर टाउनशिप बना दी गई जहां किसी जमाने में कब्रिस्तान हुआ करता था। सालों बाद आज भी यहां रहने वाले लोगों को अजीब सी आवाजें, परछाइयां और गतिविधियां होती दिखती हैं। ये तस्वीर वहां रहने वाले एक श्ख्स ने ही खिंची ही जिसमें जमीन के एक हिस्से पर एक छाया को साफ देखा जा सकता है।

२. न्यु ऑरलिंस, ल्यूसिनिया : अमेरिका का ये शहर दुनिया के सबसे भूतहे शहरों में सबसे ऊपर रखा जाता है। शहर के बीच में बनी ये हवेली को फ्रेंच क्वार्टर के नाम से जाना जाता है। इस बिल्डिंग में रहस्यमय ढंग से दस से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

३. ओकिंघारा फॉरेस्ट, जापान : इस जंगल को पेड़ों का समुद्र यानि सी ऑफ ट्रीज भी कहते हैं। माउंट फूजी ज्वालामुखी के पास अवस्थित है। इस जंगल से आने वाली भयानक आवाजों की वजह से यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि इन पेड़ांे पर भूतों का निवास है।

४. अंडरग्राउंड वॉल्ट्स, एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड : एडिनबर्ग शहर के बीचो-बीच स्थित ये गुफा बेहद रहस्मयी है। अस्सी के दशक में बनाए गए इस गुफा से गुजरते हुए कई लोगों पर घातक हमले हुए हैं, लेकिन ये पता नही चल सका कि हमला करने वाला आखिर कौन था।

५. कोलेजियम, रोम, इटली : सीजर के मनोरंजन के लिए ग्लेडिएटर्स यहां लड़ते हुए अपनी जान गंवा दिया करते थे। हजारों कैदियों और जानवरों की हत्या का सीधा नजारा इस स्थान से देखा जाता था। आज भी यहां घुमने वालों को फुसफसाने की आवाजें सुनाई देती हैं।

६. वाल्चिया, रोमानिया : घने जंगलों के बीच बसा ये महलनुमा हवेली अपनी खूबसूरती से किसी को भी आकर्षित करने की क्षमता रखती है। यहां आने वालों की यादें इसकी खूबसूरती से ज्यादा इसकी डरावनी यादों से भरी पड़ी हैं।

७. ऑसोविज-बर्कनाउ कैंप, पोलैंड : चालीस और पचास के दशक में यहां हुए गैस चेंबर कांड में 20 से 25 लाख लोग मारे गए थे। यहां आने वालों में से कुछ का कहना है कि उन्हे ऐसा अनुभव हुआ जैसे कोई जबरदस्ती उन्हे पकड़ कर अपनी बांहों में जकड़ रहा है।

८. स्पिटारिफल्ड, लंदन : 19वीं शताब्दी में इस इमारत ने सदी की भीषड़तम हत्याओं को देखा है। उन हत्याओं के पीछे जिस शख्स का हाथ था उसे कभी गिरफ्तार नही किेया जा सका। लोगों का मानना है कि उस आदमी की आत्मा आज भी यहां भटक रही है।

९. यूनिट 731 एक्सपेरीमेंटल कैंप, चीन : ये भवन नाजियों के कत्लेआम का गवाह माना जाता है। माना जाता है कि रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करके लगभग 25,000 चीनी लोगों की यहां हत्या कर दी गई थी। इस इमारत में आज भी भयानक आवाजें सुनाई देती हैं।

१0. गेट्सबर्ग, पेंसिलवेनिया : यहां 1863 में हुई जनक्रांति को अब तक की सबसे भयानक घटना माना जाता है। लोगों का मानना है कि जॉर्ज वाशिंगटन का भूत आज भी इस इमारत में घूमता हुआ देखा जाता है।
0 comments:
Post a Comment