हिंदुस्तान के बारे में ये बातें जानते

भारत. विविध धर्मों और अलग-अलग संस्कृतियों का मिला जुला संगम हमारा देश भारत अपने आप में ढेरों रोचक तथ्य छिपाए हुए है। जी हां, भारत में जहां आज भी कोस-कोस पर पानी और बानी बदलने की बात प्रचलित है उसी देश में कई दिलचस्प तथ्य भी हैं जिनके बारे में आपने शायद ही आपने कहीं सुना होगा।

भारत से जुड़े ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य आपके लिए लाया है भास्कर डॉट कॉम..तो जानें भारत को और अपने भारतीय होने पर गर्व करें...

-भारत ने अपने आखिरी 100000 वर्षों के इतिहास में किसी भी देश पर हमला नहीं किया है।

-दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्‍थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर 1893 में तैयार किया गया था।

-योग कला का उद्भव भारत में हुआ है और यह 5,000 वर्ष से अधिक समय से मौजूद है।

-वर्ष 1896 तक भारत ही विश्‍व में हीरे का एक मात्र स्रोत था। (स्रोत: जेमोलॉजिकल इंस्‍टी‍ट्यूट ऑफ अमेरिका)

-बीज गणित, त्रिकोणमिति और कलन का उद्भव भी भारत में हुआ था।

-विश्‍व का सबसे प्रथम विश्‍वविद्यालय भारत में 700 बी सी में तक्षशिला में स्‍थापित किया गया था।

0 comments:

Post a Comment